Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image
image

तेजली खेल परिसर में नगर निगम ने चलाया सफाई अभियान, स्वच्छता के साथ रोपे पौधे तेजली स्टेडियम में निगम की 'क्लीन-ग्रीन' मुहिम; स्वच्छता के साथ रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प स्वच्छ सर्वेक्षण 2026: मेयर और कमिश्नर के निर्देश पर एसडब्ल्यूएम रूल्स-2026 के तहत लोगों को किया जागरूक यमुनानगर। शहर को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ नगर निगम द्वारा एक बड़ी मुहिम की शुरुआत की गई है। स्वच्छता प्रबंधन नियम (एसडब्ल्यूएम रूल्स-2026) के प्रभावी क्रियान्वयन और जन-जागरूकता के उद्देश्य से नगर निगम की टीम ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के अंतर्गत वार्ड नंबर 11 स्थित तेजली खेल परिसर (स्टेडियम) में विशेष स्वच्छता अभियान और पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह पूरा अभियान मेयर सुमन बहमनी और नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के विशेष दिशा-निर्देशों पर चलाया गया। अभियान के दौरान निगम की विशेष टीम ने तेजली खेल परिसर तथा उसके आसपास के पूरे इलाके में व्यापक स्तर पर सफाई की। जगह-जगह फैले हुए कूड़े-कचरे को एकत्रित किया गया और गाड़ियों के माध्यम से उसका उचित व वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया गया। इसके साथ ही, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए स्टेडियम परिसर में विभिन्न प्रजातियों के छायादार और फलदार पौधों का रोपण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के विशेषज्ञ आकाश कुमार, सहयोगी गगन बेनीवाल व उनकी टीम और कर्मचारियों ने वहां मौजूद खिलाड़ियों और स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता की बारीकियां समझाईं। लोगों को एसडब्ल्यूएम रूल्स-2026 के तहत स्रोत स्तर (सोर्स सेग्रीगेशन) पर ही कचरा अलग करने की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि गीले और सूखे कचरे को हमेशा अलग-अलग डस्टबिन में रखें। साथ ही, घरेलू खतरनाक कचरे (जैसे पुरानी दवाइयां, बैटरी, सीएफएल आदि) के सुरक्षित निपटान के बारे में भी जागरूक किया गया। नागरिकों को सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने और पर्यावरण की सुरक्षा में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। --------- जनसहभागिता से ही सुंदर बनेगा शहर - मेयर इस अभियान में नगर निगम के अधिकारियों, सफाई कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने बेहद उत्साह के साथ भाग लिया और शहर को स्वच्छ व हरित बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि ऐसे अभियानों का मुख्य उद्देश्य सिर्फ सफाई करना नहीं, बल्कि नागरिकों के व्यवहार में बदलाव लाना है। जब तक आमजन कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक नहीं होंगे, तब तक पूर्ण स्वच्छता का लक्ष्य हासिल नहीं किया जा स

Panipat, Panipat | Jun 13, 2026

MORE NEWS

नानी के घर सोने गया परिवार... 
पीछे से चोरों ने 7 लाख का माल कर दिया साफ
पल्ला थाना क्षेत्र में चोरों ने कुंडी तोड़कर ले गए सोने के गहने 
#Palla 
#Sehatpur 
#Theft 
#CrimeNews 
#GoldJewellery 
#LaptopTheft 
#MobileTheft 
#Faridabad 
#voiceoffaridabad 
#voiceoffreedom

नानी के घर सोने गया परिवार... पीछे से चोरों ने 7 लाख का माल कर दिया साफ पल्ला थाना क्षेत्र में चोरों ने कुंडी तोड़कर ले गए सोने के गहने #Palla #Sehatpur #Theft #CrimeNews #GoldJewellery #LaptopTheft #MobileTheft #Faridabad #voiceoffaridabad #voiceoffreedom

Panipat, Panipat | Jul 29, 2026

नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल, गेट पर लगा ताला
अधिकारी के अपमान पर फूटा कर्मचारियों का गुस्सा...
#MCF 
#MunicipalCorporation  
#Strike EmployeesProtest 
#Protest 
#Ballabgarh 
#faridabad 
#voiceoffaridabad 
#Voiceoffreedom

नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल, गेट पर लगा ताला अधिकारी के अपमान पर फूटा कर्मचारियों का गुस्सा... #MCF #MunicipalCorporation #Strike EmployeesProtest #Protest #Ballabgarh #faridabad #voiceoffaridabad #Voiceoffreedom

Panipat, Panipat | Jul 29, 2026

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों ने गुढ़ा स्थित शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना

इन्द्री। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गुढ़ा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पहुंचकर विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की।

इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने गुरु परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। गुरु के मार्गदर्शन से ही व्यक्ति ज्ञान, संस्कार और सफलता प्राप्त करता है। सभी ने गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए समाज में सद्भाव, सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दोहराया।

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों ने गुढ़ा स्थित शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना इन्द्री। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गुढ़ा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पहुंचकर विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने गुरु परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। गुरु के मार्गदर्शन से ही व्यक्ति ज्ञान, संस्कार और सफलता प्राप्त करता है। सभी ने गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए समाज में सद्भाव, सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दोहराया।

Panipat, Panipat | Jul 29, 2026