गोरखपुर: बिहार के रिटायर्ड सूबेदार से प्लॉट दिलाने के नाम पर ₹10.35 लाख की धोखाधड़ी, पैसे लेकर नहीं की रजिस्ट्री, FIR दर्ज
बिहार के रहने वाले रिटायर्ड सूबेदार से मकान दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है।आरोप है कि रियल एस्टेट कंपनी और उसके दो डायरेक्टर्स ने मिलकर पीड़ित से पहले 10 लाख 35 हजार रुपए ले लिए।उसके बाद अलग-अलग तारीख देकर रजिस्ट्री का आश्वासन दिया गया।लेकिन कई वर्ष बाद भी न तो प्लॉट की रजिस्ट्री कराई और न ही रुपए वापस लौटाए गए।साथ ही मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया