हुलासगंज: हुलासगंज भवानी पुर में रास्ते के विवाद में पिता-पुत्र की पिटाई, पिता की हालत गंभीर
जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर पड़ोसियों ने पिता-पुत्र के साथ मारपीट कर दी। घटना में अजय प्रसाद और उनके पुत्र विकास कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को पहले हुलासगंज अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल, जहानाबाद रेफर कर दिया गया।