धानेपुर क्षेत्र में रेतवागाड़ा गांव के पास मिली महिला के अधजले शव की 72 घंटे बाद भी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने 50 से अधिक गांवों में पूछताछ और 100 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले, पर सफलता नहीं मिली। शव का बड़ा हिस्सा गायब मिलने से जांच कठिन है। बुधवार 5 बजे थानाध्यक्ष ने बताया कि पहचान न होने पर आज PM कराया गया है। पुलिस टीमें घटना के खुलासे में जुटी हैं।