गोबिंदपुर राजनगर: बड़ा सिजुलता में भव्य कलश यात्रा के साथ सप्तमी पूजा शुरू, शाम को ओड़िया जात्रा रही आकर्षण का केंद्र
राजनगर प्रखंड अंतर्गत बड़ा सिजुलता गांव में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से दुर्गापूजा के अवसर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। सुबह निकली कलश यात्रा के साथ ही मां दुर्गा की सप्तमी पूजा का शुभारंभ हुआ। धार्मिक उत्साह और भक्तिमय माहौल के बीच ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं, संध्या बेला में आयोजित ओड़िया जात्रा कार्यक्रम ने श्रद्ध