लखीसराय: कजरा थाना में लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
लखीसराय। पुलिस अंचल-निरीक्षक, सूर्यगढ़ा राजीव कुमार ने कजरा थाना का निरीक्षण कर लंबित कांडों की समीक्षा की। सोमवार की संध्या 5:00 बजे सोशल मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान उन्होंने अनुसंधानाधीन मामलों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को सभी लंबित कांडों का शीघ एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।