आरोन: बायपास रोड पर दुकान के ताले तोड़कर डीजे की मशीन चोरी करने वाले दो चोर आरोन थाना पुलिस ने पकड़े, मशीन की बरामद
Aron, Guna | Aug 16, 2024 आरोन नगर के बाईपास रोड पर तीन और चार अगस्त की रात में ताले तोड़कर दुकान से डीजे की मशीन चोरी करने वाले दो चोर अमित परिहार और निखिल कुशवाहा को आरोन थाना पुलिस ने पकड़ा है। 16 अगस्त को थाना प्रभारी बृजमोहन भदोरिया ने बताया, चोरों के कब्जे से ₹90000 कीमत की डीजे मशीन बरामद की है। दोनों चोरों को न्यायालय में पेश किया गया है।