मांझी: बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से मवेशी की मौत
Manjhi, Saran | Oct 2, 2026 मटियार गांव में गुरुवार की शाम धारा प्रवाहित बिजली के तार की चपेट में आने से एक मवेशी की मौत हो गई। मृत्यु मवेशी गांव के अवध प्रसाद के पुत्र जय राज प्रसाद का बताया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार घर के बगल में बिजली का धारा प्रवाहित तार टूट कर गिरा हुआ था। इसी दौरान मवेशी वहां पहुंच गई और टूटे तार के चपेट में आ गई। करंट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।