गोरखपुर: गोरखपुर में मौसम का यू-टर्न: धूलभरी आंधी और झमाझम बारिश से मिली गर्मी से राहत, कई इलाकों में बिजली बाधित
गोरखपुर में 13 मई की शाम मौसम ने अचानक ऐसा करवट बदला कि भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिल गई। शाम होते-होते आसमान में काले बादल छा गए और करीब 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने लगी। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने पूरे शहर का मौसम बदल दिया।आंधी और बारिश की वजह से कई इलाकों में अचानक अंधेरा छा गया और विजिबिलिटी