बांदा: निम्नीपार मोहल्ले में पतंग उड़ाते समय छत से गिरा बच्चा, गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Banda, Banda | Dec 14, 2025 बांदा शहर के निम्नीपार मोहल्ले में रविवार को अपने घर की छत पर पतंग उड़ाने के दौरान एक 8 साल का बच्चा अचानक छत से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे के रोने की आवाज परिजनों ने सुनी तो मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में इसे जिला अस्पताल लेकर आए और भर्ती कराया। जहां पर इसका उपचार चल रहा है। बच्चे का नाम खालिद है इसके बड़े भाई इकदमा ने यह जानकारी दी।