बांदा: गोधनी गांव में खेत से सिंचाई कर घर लौटे किसान की ठंड लगने से बिगड़ी हालत, इलाज के दौरान हुई मौत
Banda, Banda | Dec 13, 2025 बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोधनी गांव मे खेत की सिंचाई करने के बाद घर लौटे किसान की ठंड लगने से हालत बिगड़ी। जिसकी इलाज के दौरान बांदा मेडिकल कॉलेज मे मौत हो गई है। मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। और सूचना पर पहुंची पुलिस नें मृतक के शव को अपने कब्जे मे लेकर पंचनामा भरने के बाद आज दिन शनिवार को पोस्टमार्टम कार्रवाई की है।