सिकंदराराऊ: माननीय न्यायालय ने थाना हसायन के दुष्कर्म के अभियोग में 1 अभियुक्त को 10 वर्ष का सश्रम कारावास व अर्थदंड की सुनाई सजा
थाना हसायन पर संजय पुत्र राकेश निवासी नगला नाहर थाना एका के विरुद्ध दुष्कर्म का एक अभियुक्त पंजीकृत था। पुलिस ने अभियोग की विवेचना तत्परता से पूरी करते हुए आरोपी के विरूद्ध आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया था। जिसके परिणामस्वरुप माननीय न्यायालय एडीजे I द्वारा अभियुक्त को 10 वर्ष का सश्रम कारावास व 25000 रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया है।