सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर ल सोमेश मिश्रा और नगरपालिका अध्यक्ष नीतू यादव ने ‘नीर पखेरू अभियान’ की शुरुआत की। “एक सकोरा, पानी पक्षियों की जिंदगानी” थीम के तहत विद्यार्थियों और अधिकारियों को सकोरे वितरित किए गए। कलेक्टर ने कहा कि भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए पेयजल उपलब्ध कराना सभी की जिम्मेदारी है।