इंदौर: कार से कुचलकर हत्या के मामले में महिला के पति ने ₹5.65 करोड़ के मुआवज़े की मांग की
Indore, Indore | Apr 26, 2026 रविवार 3 बजे मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला मार्च 2026 का है जब पेंट हाउस किराए पर देने के विवाद में लसूड़िया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सागर टाउनशिप के समृद्धि एन्क्लेव में पिता पुत्र की कार से कुचलकर इंफोसिस में कार्यरत एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला शंपा पाठक की हत्या करदी गई थी यह एक दुखद और गंभीर घटना थी जिसने एक परिवार की ज़िंदगी पूरी तरह बदल दी