मुरादाबाद: पाकबड़ा थाना क्षेत्र के तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (TMU) में एमडी, एनेस्थीसिया के स्टूडेंट ने आत्महत्या कर ली है
मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (TMU) में एमडी, एनेस्थीसिया के स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। गुरुवार को हॉस्टल के कमरा नंबर 103 में लाश फंदे पर लटकी मिली। स्टूडेंट का नाम ओशो राज चौधरी था। उसके पिता डॉ. अपूर्व चौधरी झारखंड में सीएमओ थे। मां पूनम चौधरी रांची में गर्वमेंट इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल हैं। ओशो इकलौता बेटा था। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।