मुरादाबाद: मुंडापांडे थाना क्षेत्र में हाजियों को लेकर लौट रही कार रोडवेज बस से जा टकराई, ड्राइवर सहित अब तक 5 लोगो की मौत
मुंडापांडे थाना क्षेत्र में दिल्ली लखनऊ हाईवे के रामपुर रोड पर सड़क हादसे में हज करके वापस लौट रहे हाजी पिता व तीन बेटों समेत गाड़ी चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि हादसे में महिला व मृतक का छोटा बेटा गंभीर रुप से घायल हो गया है। घायलों को उचित उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।