मुरादाबाद: मैनाठेर थाना क्षेत्र में रास्ते में पेड़ होने से बाइक सवार व्यक्ति की घायल होकर, मौत
थाना मैनाठेर इलाके के संभल रोड वाले गागन तिराहे के पास, बीच रास्ते में पेड़ पड़े होने से बाइक सवार अमित पुत्र राजकुमार निवासी मिल्क नानपुर की बाइक पेड़ से टकरा गई, अमित बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जहां उसे जिला अस्पताल लेकर आने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने अमित के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।