मुरादाबाद: मुंडापांडे थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 5 लोगो की हुई मौत लेकर, एसपी सिटी अखिलेश भदोरिया ने दी जानकारी
एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि,मूंढापांडे थाना क्षेत्र में हाजियों को लेकर लौट रही कार अन्य दूसरी कार के साथ भिड़त हो गई थी, कार में सवार रामपुर जनपद के रहने वाले अशरफ अली ,नक्शे अली ,आरिफ, इंतेखाब और चालक एहसान की मौत हो गई है। कार में बाकी सवार मृतक अशरफ अली की पत्नी, बेटा, परिवार के एक और अन्य सदस्य का उपचार अस्पताल में चल रहा है।