मुरादाबाद: जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में अचानक लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद घंटे भर में पाया काबू
थाना सिविल लाइन इलाके के जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में अचानक आग लग गई। जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त ट्रामा सेंटर में 6 मरीज भर्ती थे। जिन्हें आनन फानन बाहर निकाला गया। फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियों ने करीब घंटाभर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग के कारणों के बारे में जानकारी नहीं है। फायर ब्रिगेड और पुलिस आग के कारणों की जांच कर रही है।