पाकुड़: पाकुड़ में मतदान को लेकर मतदाताओं में काफ़ी उत्साह, बूथों पर लगी लंबी कतार; डीसी व एसपी ने किया मतदान
Pakaur, Pakur | Jun 1, 2024 पाकुड़ जिले के तीन विधानसभा पाकुड़, लिट्टीपाड़ा एवं महेशपुर के 1014 बूथों पर मतदान जारी है। मतदान को लेकर महिला, पुरुष मतदाताओं सहित नये मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया। मतदान करने पहुंचे मतदाताओं से बातचीत के दौरान कुछ मतदाताओं ने देश के विकास को प्राथमिकता बताया तो कुछ मतदाताओं ने बेरोजगारी, महंगाई के मुद्दे पर मतदान करने का बात कही।