पाकुड़: कड़ी सुरक्षा में रवाना हो रहीं पोलिंग पार्टियां, मतदान आज पाकुड़,महेशपुर एवं लिट्टीपाड़ा के 1014 मतदान केंद्रों में होगा
Pakaur, Pakur | Jun 1, 2024 लोकसभा के सातवें व अंतिम चरण के मतदान के लिए पाकुड़ स्थित समाहरणालय परिसर से शुक्रवार की सुबह पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरु हो चुकी है। कड़ी धूप व उमस भरी गर्मी के बाद भी परिसर में मतदान कर्मियों का मेला लगा है।पोलिंग पार्टियों के लिए विधानसभा क्षेत्र वार काउंटर बनाए गए हैं।