नरहरपुर: भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में ग्राम देवी नवागांव पहुंचे सांसद भोजराज नाग
भाजपा मंडल नरहरपुर द्वारा ब्लॉक में सदस्यता अभियान की शुरूआत किया है। भाजपा पार्टी के सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन देवी नवागांव में आयोजित किया गया। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद भोजराज नाग रहे। और सांसद भोजराज नाग ने कहा कि आज भाजपा के सोच के वजह से ही सबका साथ सबका विकास संभव हो पा रहा है।