नरहरपुर: पानी में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में 4 लाख आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 के तहत् प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने के प्रकरण में उनके आश्रितों के लिए चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। कांकेर तहसील के ग्राम किरगोली 6 वर्षीय साहिल मरकाम की तालाब में डूबने से मृत्यु हो जाने पर उनके माता पिता को सहायता मिला.