नरहरपुर: जिले में हो रही लगातार बारिश के कारण दूधावा जलाशय का खोला गया गेट
कांकेर जिले मे दो दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। जिले के सभी छोटे बड़े नदी नाले उफान पर है। जिसे देखते हुए दूधावा जलाशय का गेट खोला गया। जलाशय के सभी चारों गेट से पानी छोड़ा जा रहा। मेन गेट से 3000 क्यूसेक और ओवर फॉल से भी 17664 क्यूसेक कुल 20664 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं जलाशय में अभी भी 22608 क्यूसेक पानी का आवक बना हुआ है।