नरहरपुर: स्वच्छता अभियान के तहत ब्लैक स्पॉट्स चिन्हांकित किए जाएंगे,कलेक्टर ने जिलावासियों से की स्वच्छता एवं सहयोग की अपील
कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने इस अवसर पर जिले के नागरिकों को संबोधित करते हुए अपील की है। कि इस अभियान के तहत ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’ की थीम पर 02 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। जिले के अधिक कचरे वाले ब्लैक स्पॉट्स का चिन्हांकन कर वहां सफाई अभियान चलाया जाएगा।