रॉबर्ट्सगंज: डीएम ने कर-करेत्तर की मासिक समीक्षा बैठक की, राजस्व वसूली में तेजी लाने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ मंगलवार दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व कार्यक्रमों व कर-करेत्तर की मासिक समीक्षा बैठक की, जिलाधिकारी ने मानक के मुताबिक वसूली के लक्ष्य को पूरा करने, तहसील स्तरों पर बकायेदारों पर वसूली की कार्यवाही करने, आर0सी0 का नियमित मिलान करने के साथ ही सरकारी जमीनों को सुरक्षित करते हुए जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें।