आनंदी कुटुंब समृद्ध ग्राम कार्यक्रम : महाराष्ट्र में बालोद जिले के ग्राम गुजरा की सरपंच श्रीमती पार्वती मंडावी ने राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत की विकास की गाथा।
महाराष्ट्र के प्रसिद्ध आदर्श ग्राम हिवरे बाजार में आयोजित 'आनंदी कुटुंब समृद्ध ग्राम' कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के बालोद जिले का गौरव बढ़ा। बालोद जिले के ग्राम पंचायत गुजरा की सरपंच श्रीमती पार्वती मंडावी ने राष्ट्रीय मंच पर अपने गांव में हुए विकास कार्यों एवं नवाचारों की प्रभावी प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर पद्मश्री पोपटराव पवार तथा आत्मीयता यूनिवर्सिटी (राजकोट) के चेयरमैन पूज्य स्वामी त्यागवल्लभ जी विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने गांव के जमीनी विकास मॉडल की सराहना की।
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री सुनील चंद्रवंशी के कुशल मार्गदर्शन और निरंतर प्रोत्साहन से बालोद जिले के पंचायत प्रतिनिधि राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपलब्धियों की छाप छोड़ते हुए जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।
98 views | Balod, Chhattisgarh | Aug 19, 2026