भिवानी: भिवानी पांव फिसलने से नहर में गिरा बुजुर्ग,पुलिस ने किया मामला दर्ज
डाबर कालोनी निवासी 65 वर्षीय राजेंद्र सिंह घर पर ही रहता था।वह डाबर कालोनी के पास स्थित जुई नहर की तरफ टहलने के लिए गया था। अचानक ही उसका पांव फिसल गया और वह नहर में गिर गया।बुजुर्ग व्यक्ति का शव जुई नहर में पंप हाउस नंबर एक लोहानी में मिला। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।