औराई: महराजगंज में ट्रक के बचने के चक्कर में बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरा, सिर में लगी चोट, पत्नी व बेटा बाल बाल बचा।
Aurai, Bhadohi | Apr 16, 2024 औराई थाना क्षेत्र के पुरूषोत्तमपुर निवासी रमेश कुमार वाराणसी तरफ से बाइक से अपने घर जा रहे थे कि महाराजगंज पहुंचने पर एक ट्रक से बचने के चक्कर में अनियंत्रित होकर बाइक समेत गिर पड़े जिससे उनके सिर में चोट लग गई, स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस से उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई भेजा जहां ईलाज किया गया, रमेश की पत्नी व बेटा बाल बाल बच गया।