नवाबगंज: कोतवाली नगर थाना और मिशन शक्ति पुलिस टीम ने पीड़िता का खोया हुआ मोबाइल बरामद कर किया सुपुर्द
बाराबंकी में कोतवाली नगर कोतवाली पुलिस ने रविवार करीब 4 बजे जानकारी देते हुए बताया कि थाना कोतवाली नगर मिशन शक्ति केन्द्र पर आवेदिका द्वारा सूचना दी गई कि उनका मोबाइल रास्ते में कहीं गिर गया। उक्त सूचना पर थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास से उक्त खोए हुए मोबाइल फोन को बरामद कर पीड़िता को सुपुर्द किया गया।