गोरखपुर: खोराबर में ग्राहकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़, टाटा कंपनी का नकली चायपत्ती, नमक और हार्पिक पुलिस ने किया बरामद
गोरखपुर में टाटा कंपनी की नकली चायपत्ती, नमक और हार्पिक धड़ल्ले से बेचे जा रहे थे। शिकायत मिलने पर कंपनी के जांच अधिकारी खोराबार थाने की पुलिस के साथ दो दुकानों पर पहुंचे। यहां शुक्रवार शाम को तलाशी लेने पर भारी मात्रा में टाटा कंपनी की नकली चायपत्ती, नमक और हार्पिक मिले। पुलिस ने 900 से ज्यादा पैकेट नकली सामान को कब्जे में ले लिया।