उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में मूसानगर पुलिस ने ऑटो लूटकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 25 जुलाई को हुई ऑटो लूट की घटना के आरोपियों की तलाश के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई।
पुलिस का दावा है कि मुठभेड़ के दौरान ऑटो लूट के आरोपी हिमांशु के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा आरोपी शुभम पुलिस का पीछा करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से लूटा गया ऑटो, पीड़ित के दस्तावेज और टूटा हुआ मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में एक आरोपी घायल हुआ।
फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
.
.
.
.
#KanpurDehat #UPPolice #PoliceEncounter #OperationLangda #CrimeNews
Fatehabad, Agra | Jul 31, 2026