उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जनपद के जलालपुर ब्लॉक परिसर में लाखों रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक शौचालय बदहाली का शिकार हो गया है। महिला, पुरुष और कर्मचारियों की सुविधा के लिए बनाए गए शौचालयों में नियमित साफ-सफाई और रखरखाव के अभाव में गंदगी का अंबार लगा हुआ है।
स्थानीय निरीक्षण में कई शौचालयों के कमोड गंदगी से भरे मिले, जबकि पानी की टोंटी और फ्लश जैसी मूलभूत सुविधाएं भी खराब पाई गईं। इससे ब्लॉक परिसर में आने वाले फरियादियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
इस संबंध में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) शैलेन्द्र प्रकाश ने बताया कि ब्लॉक परिसर के लिए कोई स्थायी सफाईकर्मी नियुक्त नहीं है। उनके अनुसार, प्रत्येक मंगलवार को श्रमदान के माध्यम से विभिन्न ग्राम पंचायतों के सफाईकर्मियों से परिसर की सफाई कराई जाती है। उन्होंने लोगों से भी सार्वजनिक संपत्तियों का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।
.
.
.
.
#AmbedkarNagar #Jalalpur #SwachhBharat #PublicToilet #Sanitation
Fatehabad, Agra | Jul 31, 2026