मड़ियाहू: ग्राम पंचायत डेडारपुर में नीम के पेड़ पर दिखा सांप, सर्प मित्र ने सुरक्षित पकड़ा
जौनपुर के रामनगर विकासखंड की ग्राम पंचायत डेडारपुर में नीम के पेड़ पर सांप दिखाई देने से इलाके में हलचल मच गई। सांप को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। गृहस्वामी राजेश ने तत्काल सर्प मित्र को फोन कर सूचना दी। राजेश ने बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे बताया कि सुबह उनकी नजर नीम के पेड़ पर पड़ी तो सांप दिखाई दिया। पेड़ के पास से रास्ता गुजरता है और नीचे उन