बरहरवा नगर पंचायत का चुनाव सोमवार को चुस्त-दुरुस्त विधी व्यवस्था के बीच बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र के 14 वार्ड हेतु कुल 20 मतदान केंद्रों पर आयोजित किया गया ।सुबह 7:00 बजे से ही सभी मतदान केंद्रों पर मतदान प्रारंभ हो गए। वहीं महिला एवं पुरुष मतदाता कतार बद्ध होकर अपने-अपने इच्छा अनुसार नगर की सरकार चुनने में काफी रुचि दिखा रहे हैं।