धमदाहा :- भवानीपुर प्रखंड में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम, पैथोलॉजी, अल्ट्रासाउंड सेंटर और फर्जी अस्पतालों पर प्रशासन जल्द ही बड़ी कार्रवाई करने जा रहा है। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ० प्रमोद कन्नौजिया ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कई संस्थान बिना वैध अनुमति और मानकों के विपरीत तरीके से संचालित हो रहे हैं ।