झांसी: झांसी में गर्भवती महिला की उपचार के दौरान मौत, परिजनों का आरोप- हड्डी के डॉक्टर ने किया गर्भवती महिला का ऑपरेशन
Jhansi, Jhansi | Jan 11, 2025 कानपुर रोड स्थित एक निजी हॉस्पिटल में शनिवार सुबह उस समय हंगामा हो गया जब वहां एक भर्ती गर्भवती महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि हड्डी के डॉक्टर ने गर्भवती महिला का गलत तरीके से ऑपरेशन कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। साथ ही डॉक्टर उपचार की फाइल लेकर गायब है। सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ एसपी सिटी ने पीड़ित परिवार को जांच का आश्वासन दिया