चांपा: भंवरमाल गांव से महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 7 लीटर महुआ शराब जब्त
जांजगीर चांपा की बम्हनीडीह पुलिस ने महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी ढाकेश्वर बरेठ को भंवरमाल गांव से गिरफ्तार किया है और उसे से न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ढाकेश्वर बरेठ, महुआ शराब की अवैध बिक्री कर रहा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी।