झालरापाटन: झालावाड़ के खण्डिया तालाब में हजारों मछलियों की मौत, ठेकेदारों ने पानी में केमिकल या अस्पताल का कचरा डालने का आरोप लगाया
झालावाड़ के खण्डिया तालाब में पिछले 24 घंटों में हजारों मछलियां मर गईं। मछलियों के मरने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। हालांकि, मछली व्यवसाय से जुड़े ठेकेदारों ने आरोप लगाया है कि किसी ने तालाब के पानी में घातक केमिकल मिलाया होगा। इसी वजह से इतनी बड़ी संख्या में मछलियों की मौत हुई है।