फतुहा: नदी थाना पुलिस ने गुलमहियाचक बौली कुआँ के पास से 35 लीटर देसी शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
Fatwah, Patna | Jul 29, 2026 नदी थाना पुलिस ने गुलमहियाचक बौली कुआँ से 35 लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक गुलमहियाचक गांव का रहने वाला राजेश पासवान है। नदी थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बताया कि राजेश पासवान राघोपुर दियारा से शराब लाकर गुलमहियाचक बौली कुआं के आसपास के इलाके में बेचने का काम करता है। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया है।