बीना: विधायक कार्यालय के पास बाइक सवार को मिले थे ₹21000, पुलिस ने ग्राम ढांड निवासी युवक को सौंपे
Bina, Sagar | Jul 3, 2025 बिना थाना क्षेत्र अंतर्गत विधायक कार्यालय के पास बुधवारको बाइक सवार प्रमोद सेन निवासी खुरई को एक पॉलिथीन लपटे ₹21000 मिले थे। बाइक सवार ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए थाने में जमा कर दिए जिससे रुपए उसके मालिक तक पहुंच सके। मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद लक्ष्मी रजक निवासी ग्राम ढांड थाने पहुंचा। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने युवक को रुपए सौंप दिए।