पिड़ावा: कल्याणपुरा माइक्रो डेम में घटिया निर्माण का आरोप, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
पिड़ावा क्षेत्र के कल्याणपुरा के पास निर्माणाधीन माइक्रो डेम में घटिया निर्माण का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जांच के लिए शुक्रवार शाम करीब 5:15 बजे एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है।ज्ञापन में बताया है कि किसानों को उनकी भूमि का मुआवजा दिए बिना ही जल संसाधन विभाग ने संवेदक के साथ मिलकर डैम का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।