यमुनानगर के डैकरीवाला गांव में नगर निगम की लापरवाही से किसान की उपजाऊ जमीन को बंजर हो गई। किसान का आरोप है कि नगर निगम के ठेकेदारों ने बिना किसी प्रोसेसिंग के उसकी जमीन पर कई क्विंटल कूड़ा दबा दिया, जिससे अब खेत की मिट्टी में सिर्फ कचरा ही निकल रहा है।