जगाधरी: यमुनानगर में आज HTET लेवल-1 और 2 की परीक्षा, 7,941 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) के तहत आज यमुनानगर में लेवल-2 (टीजीटी) और लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षाएं आयोजित होंगी। लेवल-2 की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी, जिसमें 5,128 अभ्यर्थी भाग लेंगे। वहीं, लेवल-1 की परीक्षा सायंकालीन सत्र में दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी, जिसमें 2,813 अभ्यर्थी शामिल होंगे।