बाबई: सांगाखेड़ाकलां के पंचायत केंद्र का कलेक्टर ने किया निरीक्षण लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने दिए निर्देश
कलेक्टर सोनिया मीना ने गुरूवार को ग्राम सांगाखेडा कलां के ग्राम पंचायत केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही लक्ष्य पूर्ति के लिए ई-केवाईसी के कम से कम प्रतिदिन 100 प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए।