बाबई: नसीराबाद में आपसी विवाद को लेकर एक व्यक्ति के साथ की गई मारपीट, आरोपी के खिलाफ़ दर्ज हुआ मामला
मंगलवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी विनय पिता रामगोपाल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की आपसी विवाद के चलते आरोपी जीतू ने नसीराबाद में फरियादी से उसके घर के सामने उससे गाली गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।