कन्नौज: डीएम और एसपी की अध्यक्षता में सदर कोतवाली में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन, फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं
कन्नौज सदर कोतवाली में शनिवार को संपूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया,जिसमें डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री व पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के द्वारा फरियादियों की समस्याओं को सुना, वही संबंधित विभागीय अधिकारियों को मामलों का जल्द से जल्द निस्तारण करने का निर्देश दिया।