अनूपपुर: जिले में 14 जुलाई से शुरू होगा दस्तक सह स्टॉप डायरिया अभियान, घर-घर पहुंचेगी स्वास्थ्य टीम
जिले में 14 जुलाई से 31 अगस्त तक दस्तक सह स्टॉप डायरिया अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर पांच वर्ष तक के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगी तथा डायरिया सहित अन्य बीमारियों की पहचान कर उपचार और परामर्श देंगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अलका तिवारी ने बताया कि अभियान के दौरान बच्चों को ओआरएस, जिंक दिया जाएगा।