अम्बाला: अदालत परिसर से आरोपी पुलिस से हाथ छुड़ाकर हुआ फरार, कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को दबोचा, मामला दर्ज
Ambala, Ambala | Jan 25, 2024 अंबाला अदालत परिसर की पहली मंजिल से आरोपी ने पुलिस से हाथ छुड़वाकर छलांग लगा दी। इसके बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को धर दबोचा। इस मामले में सिटी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ड्यूटी में बाधा पहुंचाने को लेकर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।