अम्बाला: थाना सदर अम्बाला में दर्ज मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
Ambala, Ambala | Jan 25, 2024 थाना सदर अम्बाला में दर्ज मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी अवतार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि 17 जनवरी 2024 को गांव छोटी घेल के रहने वाले जसविंदर सिंह ने इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 14 जनवरी 2024 को आरोपी ने उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी है।